शिवपुरी। साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद और मध्यप्रदेश शासन द्वारा अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कृति पुरस्कार 2021 की घोषणा कर दी गई है। जिसमें शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक प्रमोद भार्गव को उनकी पुस्तक सहरिया आदिवासी जीवन और संस्कृति के लिए ईसुरी पुरूस्कार के लिए चुना गया है। जिनको भोपाल में इस पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जाएगा। यह घोषणा साहित्य अकादमी के निदेषक विकास दबे ने की है। श्री भार्गव को ईसुरी पुरूस्कार के तहत सम्मान स्वरूप 51 हजार रूपए सम्मान निधि के साथ शॉल श्रीफल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। किताब का प्रकाशन भारत सरकार के प्रकाशन संस्थान नेशनल बुक पृष्ठ दिल्ली में कराया गया है। श्री भार्गव को ईसुरी सम्मान मिलने की घोषणा से शहर में हर्ष व्याप्त है और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें मिलने वाले इस सम्मान के लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। वहीं श्री भार्गव ने उन्हें इस सम्मान के लिए चुने जाने पर अकादमी के निर्णायक मंडल क प्रति आभार व्यक्त किया है।
वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव को भोपाल में मिलेगा ईसुरी पुरूस्कार
1:32 pm
0

अन्य ऐप में शेयर करें