एयरफोर्स ऑफिसर के पिता फूल सिंह जाटव को मिला संबल लीडरशिप अवार्ड

MP DARPAN
0

स्पंदन 1.0 कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बच्चों की जिज्ञासाओं का किया समाधान


शिवपुरी।
नरवर में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय पनघटा में अथ युवा फाउंडेशन दिल्ली का स्पंदन 1.0 कार्यक्रम आयोजित कर पैनल डिस्कशन, माइंड फुलनेस सेशन तथा जनसेवा, पर्यावरण, उद्यमशीलता, नवाचार, सृजन, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में अपनी बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को अलग-अलग क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञों ने पढ़ाई और जीवन के संदर्भ में कई टिप्स दिए तथा अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत विशेषज्ञाओं द्वारा बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम में सर्जिकल स्ट्राइक में हिस्सा लेने वाले एयरफोर्स ऑफिसर सुरेंद्र सिंह के पिता फूलसिंह जाटव को सम्मानित किया गया। वहीं समाजसेवा का कार्य कर रहे भरत अग्रवाल, कई जरूरतमंदों का नि:शुल्क ऑपरेशन करने डॉ. गिरीश चतुर्वेदी, आधुनिक खेती कर रहे कंप्यूटर इंजीनियर हर्षवर्धन मजेजी, पर्यावरण संरक्षण व महिला सशक्तिकरण के लिए गीता अहिरवार, कंस्ट्रक्शन में कई लोगों को रोजगार देने वाले कोकसिंह प्रभाकर एंड ब्रदर्स, शिक्षक राजकुमार साहू को सम्मानित किया गया। डॉ देवेन्द्र दांगी ने बताया कि स्कूली बच्चों के नेतृत्व में 9 से 26 जनवरी तक स्वच्छता में अपना शिवपुरी भी नंबर 1 अभियान चलाएंगे।

मनोभाव पैनल डिस्कशन में डॉ रवि मोहन शर्मा ने बच्चों को तनाव एवम अवसाद से बचे रहने की तरीके बताए वहीं साइबर लॉ एक्सपर्ट रंजीता प्रियदर्शनी ने पुलिस सेवा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात कही तथा पॉक्सो मानव अधिकार के बाल अधिकारी राहुल ने पॉक्सो एवं साइबर लॉ से सम्बन्धित प्रश्नों के उत्तर दिए। स्पंदन 1.0 कार्यक्रम में संस्था फाउंडर देवेंद्र दांगी ने पांच मिनट का मेडिटेशन कराया। बच्चों ने स्पंदन के अनुभव साझा किए। बच्चों ने कहा कि पांच मिनट के स्पंदन से अपने आपको जाना और अनुभव किया तो माता-पिता की तस्वीर सामने आ गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बतौर सीसीएफ एवं माधव नेशनल पार्क डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने अपने अनुभव साझा किए। छात्रा ने परीक्षा के वक्त होने वाले तनाव की बात रखी। सीसीएफ ने कहा कि किसी भी विषय पर पूरा समय दें, परीक्षा से कोई भय नहीं रहेगा। विशेष अतिथि डिप्टी इनकम टैक्स कमिश्नर डॉ अरविंद नामदेव, वक्ताओं में पॉक्सो मानव अधिकार के बाल अधिकार राहुल, क्रिमिनल एवं साइबर लॉ एक्सपर्ट रंजीता प्रियदर्शिनी, मनोचिकित्सक डॉ. रवि मोहन शर्मा, दिल्ली के सरकारी स्कूल में मेंटर टीचर मनीष भार्गव, स्पोर्ट कोच विजय गुर्जर आदि ने बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

पिता की मेहनत रंग लाई, चारों पुत्र दे रहे हैं देश सेवा में अपना योगदान


नरवर कस्बे का एक छोटा सा गांव मोहिनी डेम जिसमें रहने वाले फूल सिंह जाटव सिंचाई विभगा में कार्यरत रहते हुए अपने चार पुत्रों को कठिन परिस्थितियों में कड़ी मेहनत करने एवं हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलने की सीख दी तथा सेवाभावी स्वभाव, अपने सहज व्यक्तित्व से हमेशा प्रेरणा देते रहे हैं। इसी का परिणाम यह हुआ कि उनके होनहार चार सुपुत्रों ने जिस गांव में किसी के लिए भी स्नातक की शिक्षा ग्रहण करना आसान नहीं था उसी गांव के चार भाईयों ने न सिर्फ उच्च शिक्षा ग्रहण की, बल्कि देश सेवा के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में बेहदर पदों पर रहते हुए अपनी बेहतर सेवाएं दे रहे हैं और अपने गांव सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है। जहां सबसे बड़े पुत्र कैलाश जाटव कृषि अधिकारी पद पर रहते हुए कृषि विभाग में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित हो चुके हैं वहीं दूसरे पुत्र जीएस जाटव जो वन परिक्षेत्र अधिकारी के रूप में शिवपुरी में पदस्थ रहकर सेवाएं दे रहे हैं। वह नवोदय विद्यालय के छात्र रहे हैं और वन्य जीव एवं वनों के संरक्षण, खनन माफिया, रेड बोआ की अंतर्राष्ट्रीय तस्करी वाले माफिया पर शिकंजा कसने, सागौन की अंतर्राज्यीय तस्करी रोकने में अहम भूमिका निभा चुके हैं तथा 2021 में केवडिय़ा गुजरात में आयोजित अखिल भारतीय सम्मेलन में मध्यप्रदेश की तरफ से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। तीसरे नंबर के पुत्र सुरेन्द्र सिंह जाटव भारतीय वायु सेना में अधिकारी के पद पदस्थ हैं जिन्होंने पाकिस्तान में हुई सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल हुए और अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। इसके लिए उन्हें रक्षा मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। वहीं चौथे पुत्र भूपेन्द्र सिंह उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। विगत दिवस उनके सुपुत्र एयरफोर्स ऑफीसर सुरेन्द्र सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक में हिस्सा लेने पर एवं चारों पुत्रों की परवरिश एवं सामाजिक क्षेत्र में कर रहे सामाजिक कार्य हेतु फूल सिंह जाटव को अथ युवा फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा संबल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह क्षण पूरे परिवार एवं शिवपुरी क्षेत्र के लिए प्रेरणास्पद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top