शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ जिला शिवपुरी के संयोजक अजय गौतम के नेतृत्व में विधि प्रकोष्ठ के जितेन्द्र समाधिया एडवोकेट, हर्षवर्धन दुबे एड., वरुण पाठक एड., बहादुर सिंह रावत एड. एवं हृदेश दुबे एड. ने आज करैरा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य, पूर्व मंत्री व गुजरात भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री रणछोड़ चनाभाई फलदू से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। साथ ही संगठनात्मक विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही उनके बाल्यकाल के प्रसंग साझा किये। ज्ञात हो कि रणछोड़ चनाभाई फलदू प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के बाल सखा और सहपाठी रहे हैं। नरेन्द्र भाई मोदी के मुख्यमंत्रित्व काल में वह गुजरात भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। वह गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री रहे हैं साथ ही गुजरात प्रदेश के जनाधार वाले कद्दावर नेता माने जाते हैं।
भाजपा विधि प्रकोष्ठ संयोजक गौतम ने किया करैरा दौरा
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय गौतम ने आज विधि प्रकोष्ठ के जितेंद्र समाधिया एड., बहादुर सिंह रावत एड. व वरुण पाठक एड. के साथ करैरा पहुंचकर अभिभाषक परिवार के सदस्यों से भेंटकर संगठनात्मक गतिविधियों और विषयों पर चर्चा की और संगठन की गतिविधियों को अधिक गति देने के लिये अभिभाषकों को संबोधित किया। इस अवसर पर करैरा न्यायालय के विद्वान अभिभाषकों ने श्री गौतम का अभूतपूर्व आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर एडवोकेट्स रामशरण तिवारी, राजीव भार्गव, बीके गुप्ता, धनीराम यादव, राम शरण तिवारी, धनंजय पांडे, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, पंकज शर्मा, नवाब सिंह बैंसले, रविंद्र शर्मा, रामनरेश तिवारी, हर्षवर्धन दुबे, मनीष गुप्ता, संदीप सिकरवार, प्रशांत त्रिपाठी, कृष्णकांत श्रीवास्तव, हृदेश दुबे, धनीराम लोधी, अमित राजपूत, बृजेश दुबे आदि उपस्थित थे।



