कोलारस में गोपाल जी गार्डन और बदरवास में होटल सिल्वर पार्क में कार्यकर्ताओं से होगा सीधा संवाद
शिवपुरी। चुनावी समर में शक्ति प्रदर्शन की बेला में अब भाजपा पार्टी भी दम दिखाने लगी है। जिसके चलते भाजपा प्रत्याशी महेंद्र यादव के समर्थन में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वूथ स्तरीय कार्यकर्ता संवाद का आयोजन 28 अक्टूबर को करेंगे। तयशुदा कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 28 अक्टूबर को हेलीकॉप्टर से कोलारस पहुंचेंगे। जहां 11 बजे गोपाल जी गार्डन में कोलारस, खरई, लुकवासा मंडल के वूथ कार्यकर्ताओं से वन टू वन संवाद करेंगे। इसके उपरांत 1.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर बदरवास पहुंचेंगे। जहां होटल सिल्वर पार्क में 2 बजे रन्नौद व बदरवास मंडल के वूथ कार्यकर्ताओं से एक एक कर चर्चा करेंगे। चुंकि हालही में संवल 2 के तहत वूथ स्तर तक भाजपा को मजबूत बनाने की पहल की गई थी। इसके बाद वूथ स्तर से पूरा डाटा एकत्रित कर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को सौंप दिया गया था। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब ज्योतिरादित्य सिंधिया संगठन की रीति नीति के तहत कार्यकर्ता संवाद करेंगे। सिंधिया के आगमन के बाद कोलारस विधानसभा क्षेत्र में अब कांग्रेस की ओर से भी दिग्गज नेताओं का आना जाना शुरू हो जाएगा। कुल मिलाकर अब मतदान तक दोनों ही पार्टियां शक्ति प्रदर्शन पर विशेष फोकस करेंगी।


