सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी बैजनाथ यादव ने भरा नामजदगी का पत्र

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
विधानसभा चुनाव नजदीक आते आते आखिरकार प्रत्याशियों द्वारा शक्ति प्रदर्शन का दौर प्रारंभ हो गया। सबसे पहले कांग्रेस प्रत्याशी बैजनाथ यादव ने इसका श्रीगणेश किया। गुरूवार को पूरे दिन संपूर्ण कोलारस नगर में हाथ का पंजा ही चमकता रहा। सैकड़ों कांग्रेसियों ने अपने उम्मीदवार बैजनाथ सिंह यादव के नेतृत्व में पुरानी सब्जी मंडी से जुलूस निकाला। जिस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी बैजनाथ यादव और रामवीर यादव ने एप्रोच रोड व एबी रोड स्थित सभी आमजनों और व्यवसायियों से हाथ जोड़कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान नगर में जगह जगह आतिशबाजी व फूल मालाओं से कांग्रेस प्रत्याशी बैजनाथ यादव और रामवीर यादव का भव्य व जोशीला स्वागत हुआ। बैंड और डीजे की धुन पर पूरा वातावरण कांग्रेस मय होता नजर आया। इस विशाल काफिले में कोलारस विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामीण अंचलों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शिवपुरी जिले से भी वरिष्ठ और दिग्गज कांग्रेस नेता नाम निर्देशन पत्र दाखिल करते समय बैजनाथ यादव के साथ दिखे। पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त जुलूस को जगतपुर चौराहे पर ही रोक दिया गया था। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी बैजनाथ यादव अपने चुनिंदा समर्थकों के साथ रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय पहुंचे और अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर बैजनाथ यादव के साथ मुख्य रूप से पूर्व विधायक हरिवल्लव शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान, पवन यादव, अर्जुन इक्लोदिया, दीपक शिवहरे, अशोक शर्मा, मोहन अग्रवाल, राजकुमार यादव, रामकुमार यादव, चंद्रपाल यादव, प्रदीप यादव, सुमित यादव, राजू यादव, रिंकू रघुवंशी, मोहित यादव, निश्चय भार्गव, संजीव भटेले, सोनू शर्मा, राहुल शर्मा कूड़ा, रामवीर यादव बडैरा, दशरत यादव सहित विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top