त्योहारों के चलते बेहतर सफाई व्यवस्था हेतु सीएमओ डॉ. सगर ने ली सफाई दरोगाओं की बैठक

MP DARPAN
0

साफ-सफाई हेतु शहर के नागरिकों से सुझाव लेने के दिए दिशा निर्देश


शिवपुरी।
नगर पालिका सीएमओ डॉ. केशव सिंह सगर ने शहर के सभी छह सफाई दरोगाओं की बैठक ली जिसमें आगामी दिवस में त्योहारों को ध्यान में रखते हुये सभी को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखे व प्रत्येक वार्ड में कचरा गाड़ी जा रही है या नहीं उसको देखें। सभी सफाई दरोगा अपने अपने-अपने क्षेत्र से एक टीम का गठन भी करेगें जिसका काम होगा कि वह पूरे क्षेत्र का प्रतिदिन भ्रमण कर लोगों से प्रतिदिन होने वाली साफ-सफाई के संबंध में सुझाव एवं लोगों की समस्याओं को नोट करें जिससे नागरिकों कि समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा सके और लोगों द्वारा दिये गये आवश्यक सुझावों को अमल में लाया जा सके। वहीं लोगों को नगर पालिका की साफ-सफाई से संबंधित शिकायतों के लिये नगर पालिका कार्यालय के चक्कर नहंी काटने पडेंगे। सभी अपने क्षेत्रों में नागरिकों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने व घरों से निकलने वाले कचरे को गीला-सूखा अलग-अलग करने हेतु कचरे के पृथकीकरण की प्रक्रिया के लिए लोगों से अपील करें जिससे शहर से निकलने वाले कचरे का उपयोग जैविक खाद बनाने व अन्य कार्यों के लिये किया जा सकेगा। बैठक में अब्दुल अकबर कुरैशी कार्यालय अधीक्षक, योगेश शर्मा स्वच्छता निरीक्षक, अनिल गांगले डोर टू डोर वाहन सुपरवाईजर, धर्मेन्द्र कोरव एवं सभी सफाई दरोगा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top