शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन एवं एसडीओपी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में सुभाषपुरा थाना पुलिस ने लोकसभा चुनाव को लेकर भानगढ़ चौराहे पर लगाए गए एसएसटी पॉइंट पर वाहन चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर से 1,78,500 रूपए जब्त किए हैं।
सुभाषपुरा थाना प्रभारी कुसुम गोयल ने बताया कि चेकिंग पॉइंट पर पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार को रोका। जिसकी डेस्क बोर्ड की डिक्की से 1,78,500 रूपए नगदी बरामद हुए। कार चालक से नाम पता पूछा तो अपना नाम मोनू किरार उम्र 28 वष्ज्र्ञ बताया। जिससे रूपयों के बारे में पूछताछ की तो उसने कोई बैंक स्टेटमेंट नहीं दिया। इस पर पुलिस और एफएसटी दल ने उक्त कार चालक से केश की जब्त कर कार्रवाई की।


