सुभाषपुरा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक शातिर बदमाश को दबोचा

MP DARPAN
0

315 बोर का देशी कट्टा एवम 2 जिन्दा राउण्ड जब्त


शिवपुरी।
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी संजय चतुर्वेदी के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए अवैध हथियारो की धरपकड की कार्यवाही के दौरान थाना सुभाषपुरा पर आज दिनांक 28.03.2024 को आरोपी महेश आदिवासी पुत्र प्रभु आदिवासी उम्र 36 साल निवासी ग्राम इंदरगढ़ थाना सुभाषपुरा जिला शिवपुरी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय 02 जिन्दा राउण्ड 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर अपराध क्र.55/2024 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया, समस्त कार्यवाही मे हमराही फोर्स की अहम भूमिका रही। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि कुसुम गोयल, सउनि अरविन्द सगर, प्रआर महेश दत्त शर्मा, प्रआर0अभय सिंह, आर.प्रशांत गुर्जर, आर.रविन्द्र शर्मा, आर.धर्मेन्द्र शर्मा, आर पवन ,म.आर.प्रीति राठौर, आर0 अर्जुन सिंह,आर.चा.सोनू गुर्जर की अहम भूमिका रही ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top