पुलिस अधीक्षक ने पुनः किया थानों का औचक निरीक्षण, अंतर्राज्यीय नाका सिकंदरा बैरियर को भी चैक किया

MP DARPAN
0

पुलिस अधीक्षक थाना सुरवाया, अमोला, करेरा, दिनारा, पिछोर, खनियाधाना, मायापुर, रन्नोद पहुंचे 


शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने आज जिले के थानों पर पहुंचकर थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस के समक्ष एकाएक उत्पन्न होने बाली समस्याओं पर चर्चा की एवं आवश्यक निर्देश दिये। 

पुलिस अधीक्षक थाना सुरवाया, अमोला, करेरा, दिनारा, पिछोर, खनियाधाना, मायापुर, रन्नोद पहुंचे और थानों का औचक निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों के परिसर का निरीक्षण करते हुये थाना परिसरों में साफ-सफाई का भी अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारियों से थानों के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। आगामी लोकसभा चुनावों, त्योहारों मे शांति व्यवस्ता बनाये रखने एवं अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने के निर्देश दिये।  पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों के जनसुनवाई डेस्क, आगंतुक कक्ष व महिला डेस्क, शस्त्रों का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को समय से गश्त रवाना करने एवं चुनाव के मद्देनजर वाहन चेकिंग करने का आदेश देते हुये क्षेत्र मे माफियाओं, गुंडों, अपराधियों व फरार आरोपीयों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये । इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक अंतर्राज्यीय बॉर्डर नाका सिकंदरा बैरियर पर पहुंचकर चैकिंग का जायजा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top