बैठक में शामिल हुए भारत सिंह कुशवाहा
नरवर (गणेश प्रसाद चीता)। लोकसभा चुनाव को देखते हुए नरवर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन स्थानीय हनी गार्डन में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे।
उनके साथ प्रदेश महामंत्री भाजपा रणवीर सिंह रावत भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम करैरा विधायक रमेश खटीक पूर्व विधायक जसवंत जाटव नरवर मंडल के प्रभारी गगन खटीक भाजपा नरवर मंडल अध्यक्ष कमलेश रावत अतिथि के तौर पर मौजूद थे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत सिंह कुशवाहा ने बताया कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की रीड की हड्डी है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी कार्यक्रम को अन्य अतिथियों द्वारा भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से पदमा संदीप महेश्वरी अध्यक्ष नगर परिषद नरवर राजकुमार खटीक पूर्व जिला महामंत्री भाजपा बृजेंद्र गुर्जर उपाध्यक्ष नगर परिषद नरवर इमरत कुशवाहा महामंत्री भाजपा नरवर सगीर खान अरविंद भार्गव अजय भार्गव आदि वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद थे।


