करैरा पुलिस ने दो लाख की 10 ग्राम स्मैक पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
करैरा थाना पुलिस ने 2 लाख रुपए की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को स्मैक बेचते रंगे हाथों पकड़ा था। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

करैरा टीआई सुरेश शर्मा ने बताया कि करैरा-भितरवार रोड कुम्हरपुरा पुलिया पर स्मैक बेचते हुए युवक की सूचना मिली थी। पुलिस ने दविश देकर युवक को पकड़ा था। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 लाख रूपये की कीमत की 10 ग्राम स्मैक एवं इलेक्ट्रोनिक तौल कांटा बरामद किया है। आरोपी ने अपना नाम धर्मेन्द्र रावत पुत्र सुनमान सिंह रावत उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम करही का होना बताया था। पुलिस ने आरोपी धर्मेद्र रावत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से स्मैक सप्लायरों के बारे में पूछताछ करने में जुटी हुई है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी करैरा टीआई सुरेश शर्मा, उनि केपी शर्मा, आरक्षक आलौक जैन, संजीव श्रीवास्तव, चन्द्रशेखर मीना, अनूप कुमार, नरेन्द्र राजपूत, चालक जसवन्त सिंह की अहम भूमिका रही।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top