कपड़े की दुकान से सूट चोरी करते कैमरे में कैद हुई महिला

MP DARPAN
0

पुलिस ने समझाइश के बाद महिला को छोड़ा


शिवपुरी।
फिजीकल थाना क्षेत्र के सईसपुरा में स्थित करिश्मा सूट कलेक्शन की दुकान से सूट चोरी करते हुए एक महिला वहां लगे सीसीटीव्ही कैमरों में कैद हो गई। महिला मुंह पर नकाब पहनकर दुकान में घुसी थी और उसने दुकान को सूना देखकर अपने साथ लाए थैले में वहां रखे सूट भर लिए। इसके बाद वह मौका देखकर दुकान से निकल गई। चोरी की जानकारी जब दुकान मालिक अरशद अली पत्रकार को लगी तो उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर महिला की पहचान कर उसे पकड़ लिया और उसके पास से चोरी किए हुए सूट भी बरामद कर लिए। 

जानकारी के अनुसार फिजीकल क्षेत्र में पत्रकार अरशद अली की करिश्मा सूट कलेक्शन के नाम से दुकान है। उनकी दुकान पर उनका छोटा भाई जाविद अली बैठा हुआ था। वह किसी काम से दुकान से बाहर चला गया। इसी का फायदा उठाकर एक महिला दुकान में घुसी और उसने वहां रखे सूटों को उठा कर अपने थैले में भरा तथा थैला लेकर चंपत हो गया। लेकिन महिला की हरकत दुकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई और इसी आधार पर महिला पकड़ी गई। बताया जाता है कि महिला दुकान में तीसरी बार चोरी की है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की। दुकान मालिक ने इस मामले में शिकायत करने से इंकार कर दिया। इस कारण एफआईआर दर्ज नहीं की गर्ई है। पुलिस ने महिला से लिखित में लिया है कि आगे से वह इस तरह का कृत्य नहीं करेगी। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top