बिहार से आया फर्जी परीक्षार्थी बीएड की परीक्षा देते पकड़ा गया

MP DARPAN
0

फर्जी और असली परीक्षार्थी पर पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला 


शिवपुरी।
फिजीकल थाना क्षेत्र के पीजी कॉलेज में बीएड की परीक्षा देते एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। वह किसी अन्य परीक्षार्थी के नाम पर परीक्षा दे रहा था। पकड़ा गया परीक्षार्थी बिहार का है। प्राचार्य की शिकायत पर पुलिस ने फर्जी और असली परीक्षार्थी के विरूद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। असली परीक्षार्थी भी बिहार का रहने वाला है। 

महाविद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार ने बताया कि विगत दिवस महाविद्यालय में बीएड चतुर्थ सेमेंस्टर की परीक्षा चल रही थी। कॉलेज के नवीन विधि कक्ष में प्रोफेसर ने एक संदिग्ध परीक्षार्थी को देखा तथा परीक्षा नियंत्रण दल से उसकी पड़ताल कराई तो पता चला की परीक्षा प्रवेश पत्र पर अंकित फोटो और परीक्षा दे रहे छात्र का फोटो बिल्कुल अलग है। संदिग्ध छात्र ने अपना नाम विद्या भूषण पुत्र  सुरेश पंडित निवासी बांका बिहार बताया साथ ही उसने बताया कि वह वास्तविक परीक्षार्थी सत्यार्थ सूरज पुत्र सचिन कुमार दुबे निवासी जमुई के स्थान पर परीक्षा देने आया है। जो कि शिवपुरी के सनराईज स्कूल में पड़ता है। इसके बाद मामले की शिकायत फिजीकल थाने में की गई और पुलिस ने फर्जी और असली दोनों परीक्षार्थियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रजनी सिंह चौहान, सउनि हरीश सोलंकी, प्रआर सत्यवीर सिंह, प्रआर सचेन्द्र श्रीवास्तव, प्रआर सुशील जाट, आर. विजय मीणा, शकील खाँन, ब्रजदास धाकड़ राजदेव, जीतेन्द्र की अहम भूमिका रही। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top