ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में बच्चों ने विभिन्न खेलों की बारीकियां सीखी

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वाधान में एक माह के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन शासकीय हाई स्कूल परिच्छा के मैदान पर संपन्न हुआ। परिच्छा हाईस्कूल के प्राचार्य दिनेश गुप्ता ने कार्यक्रम की जानकारी  हुए बताया कि जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में संस्था के 32 बालक बालिकाओं ने कबड्डी वेटलिफ्टिंग का नियमित प्रशिक्षण प्राप्त किया। 13 मई से 13 जून तक चले इस शिविर के समापन पर बालक/बालिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस शिविर में एक माह तक खेलों का प्रशिक्षण श्रीमती वीना गोलिया के द्वारा प्रदान किया गया। अतिथियों द्वारा इन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अतिथि के रूप में चंद्रशेखर बेमटे जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवपुरी, महेश धाकड़ सरपंच, यादवेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय कोच हैंडबाल, अजय बाथम खेलकूद शिक्षक, अनिल मलवरिया खेलकूद शिक्षक नरवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती साधना भार्गव और अभिषेक जैन के द्वारा किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top