शिवपुरी। करैरा पुलिस ने बांसगढ गांव के एक खेत पर छापामार कार्रवाई कर गांजा की लहलहाती हुई फसल को बरामद किया। पुलिस ने गांजे की खेती करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी किसी किसान की जमीन बटाई से लेकर गांजे की खेती वर्षों से कर रहा था।करैरा एसडीओपी शिवनारायण मुकाती ने बताया कि करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा को बांसगढ में गांजे की खेती होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मुखबिर के बताए खेत पर छापा मारकर एक ग्रामीण को पकड़ा था। खेत पर जगह जगह गांजे के पौधे लगे थे। जिनकी लम्बाई चार फीट तक की थी। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम प्रेम सिंह उर्फ प्रेमनारायण पुत्र मुलुआ कुशवाह निवासी मुलुआ बताया था। प्रेम सिंह उर्फ प्रेमनारायण पिछले 6 सालों से प्रागीलाल शर्मा के खेत को बटाई से लेकर करता हुआ आ रहा था। इस बीच उसने पैसे कमाने का शॉर्टकट के रास्ते को अपनाते हुए गांजे के पेड़ों को लगाना शुरू कर दिया था। करैरा पुलिस ने 66 छोटे-बड़े खेत में खड़े पेड़ों को उखड़वाया जो वजन में 14 किलो 400 ग्राम निकले जिनकी कीमत 1 लाख 40 हजार रूपए आंकी गई है। पुलिस ने गांजे की फसल जब्त कर आरोपी प्रेम सिंह उर्फ प्रेमनारायण पुत्र मुलुआ कुशवाह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक सुरेश शर्मा, उनि कलेस्तुस लकङा, सउनि प्रवीण त्रिवेदी, आरक्षक आलोक जैन, अनूप कुमार, संजीव श्रीवास्तव, हरेन्द्र सिंह गुर्जर, चालक जसवन्त सिंह की अहम भूमिका रही।
करैरा पुलिस ने खेत में लहलहाती गांजे की खेती पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार
11:15 pm
0

अन्य ऐप में शेयर करें

.jpg)