जन्म दिवस पर मरीजों को किए फल वितरित, मंशापूर्ण मंदिर पर आयोजित किया सुन्दरकाण्ड का पाठ
शिवपुरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के जन्म दिवस के अवसर पर उनके समर्थकों द्वारा नगर में अनेकों सेवा कार्य करमनाया गया। जिसमें सर्व प्रथम सुबह 7 बजे अम्मा महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा सहित भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा माधवचौक चौराहे पर पुड़ी सब्जी का वितरण किया गया तत्पश्चात मेडीकल कॉलेज में पहुंचकर मरीजों को फल वितरण किए गए।नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि अम्मा महाराज की लाड़ली बटिया एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री यशोधरा राजे सिंधिया हमेशा जनता की सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहती हैं। उनके जन्म दिवस को भव्य बनाने के लिए आज नगर में दिन भर कार्यक्रम आयोजित किए हैं जिनमें पार्षद गौरव एसबीआई बैंक के पास ठण्डाई शरबत का वितरण, हनुमान मंदिर पर वृद्धजनों को भोजन, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार, महामंत्री रीतेश जैन, गिर्राज शर्मा द्वारा माधव चौक चौराहे पुड़ी सब्जी का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गौतम द्वारा मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष भानू दिप्ती दुबे द्वारा कठमई वस्ती में पहुंचकर पूड़ी सब्जी का वितरण किया एवं वार्ड क्रमांक 3 में पुड़ी सब्जी भण्डारा आयोजित किया गया वहीं हरिओम राठौर द्वारा वृद्धजनों को भोजन कराया गया पार्षदों द्वारा जनसेवाभाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे ङ्क्षसधिया का जन्म दिवस भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, अशोक खण्डेलवाल, तेजमल सांखला, पार्षद ताराचन्द्र राठौर, संजय दुबे, अमरदीप शर्मा, संदीप भार्गव, अजीत ठाकुर, अरविन्द ठाकुर, राजू बाथम, दिलीप मुदगल, राजेन्द्र शर्मा पप्पू महाराज, आशुतोष शर्मा, वरिष्ठ नेता अशोक शिवहरे, पार्षद श्रीमती दीप्ति दुबे, सुनील माथुर, ब्रजराज मिश्रा, अर्पित जैमिनी काका,रानू रघुवंशी, रमन अग्रवाल, गौरव बिरमानी, राजकुमार शर्मा स्वदेश, रवि चौहान पत्रकार, ओमप्रकाश बंटी शर्मा, चंदन कुशवाह, दिलीप कुशवाह, यश दुबे, यथार्थ दुबे, सुरेश रावत, सुक्खू कुशवाह, मगल आदिवासी, किरन आदिवासी, राजेश, मुस्कान, रूसी, अंजली आदिवासी, आरती शाक्य प्रीति आदिवासी सहित भानु दुबे मित्र मंडल के कई युवा मौजूद रहे।

.jpg)
