सीएमओ डॉ. केशव सगर को दी गई भावभीनी विदाई

MP DARPAN
0

फूल मालाओं से अधिकारी, कर्मचारी, पार्षदगण एवं पत्रकारगणों ने किया सम्मान 


शिवपुरी।
नगर पालिका शिवपुरी के पूर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी डॉ. केशव सिंह सगर के स्थानांतरण होने पर उनको नपा के अधिकारी-कर्मचारी द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। विदाई एवं सम्मान समारोह स्टार गोल्ड होटल में आयोजित हुआ। जहां नपा के अधिकारी-कर्मचारी, पार्षदगण, पत्रकारगण, समाजसेवी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर सम्मान किया। सीएमओ डॉ. सगर के विदाई समारोह को यादगार बनाने के लिए कर्मचारियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी और ढोल नगाड़ों से लेकर जमकर आतिशबाजी चलाई। वहीं नवागत सीएमओ इशांक धाकड़ का अधिकारी-कर्मचारी एवं पार्षदगणों ने अभिनंदन किया। 

होटल पहुंचते ही सीएमओ डॉ. केशव सगर की ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी चलाकर अगवानी की गई। इसके बाद उनके समारोह स्थल पर पहुंचते ही उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवागत सीएमओ इशांक धाकड़ ने भी सीएमओ डॉ. केशव सिंह सगर को पुष्प भेंटकर उन्हें विदाई दीं। वहीं नपा के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने स्थानांतरित हुए सीएमओ डॉ. सगर को विदाई दी एवं नवागत सीएमओ इशांक धाकड़ का स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर स्थानांतरित सीएमओ डॉ. केशव सगर ने शिवपुरी नगर पालिका सेवाकाल में नपाध्यक्ष, पार्षदगण, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकारगण, समाजसेवियों एवं शहर की जनता के मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके द्वारा नगर पालिका शिवपुरी के हित में किए गए कार्यों को बताया वहीं किसी को मेरे वजह से ठेस पहुंची हो तो उसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी। वहीं नवागत सीएमओ इशाक धाकड़ ने कहा कि स्थानांतरण एक विभागीय प्रक्रिया है। अधिकारी एवं कर्मचारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना ही पड़ता है। इतना लम्बा समय एक स्थान पर रहना ही उनके कार्यकाल की उपलब्धि है। इसके पश्चात सभी लोगों ने स्नेह भोज में सम्मिलित होकर एक दूसरे के साथ भोजन का आनंद उठाया। कार्यक्रम में नए व पूर्व सीएमओ के अलावा आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट भूपेंद्र सिंह, रेंजर गोपाल जाटव, रेंजर वृंदावन यादव, डॉक्टर बसेडिया, किशोर थाना प्रभारी गायत्री इटोरिया व जन भागीदारी अध्यक्ष गल्र्स कॉलेज रश्मि गुप्ता, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष भानु दुबे, पार्षद ललित सेन, ओमी जैन, श्यामलाल खन्ना, राजा यादव, मक्खन आदिवासी, सुधीर आर्य, विजय बिंदास, रघुराज गुर्जर, बबलू खान, आरिफ खान, पंकज शर्मा, इस्माइल खान, विवेक अग्रवाल, मदन सेजवार, गौरव सिंघल, कृष्णा नागर, दिनेश नागर कई पत्रकारगणों के अलावा नगर पालिका के अधिकारी/कर्मचारी, बड़ी संख्या में उपस्थित पंप अटेंडर, जोन प्रभारी एवं अधिकारियों द्वारा श्री सगर को गमगीन माहौल में विदाई दी गई। विदाई के समय सभी उपस्थित व्यक्तियों एवं स्वयं सीएमओ सगर की आखें नम देखी गईं। सभी ने सीएमओ डॉ. के.एस सगर को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विदा किया।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top