आयुष विभाग ने सीनियर सिटीजनों के लिए लगाया स्वास्थ्य शिविर, 1870 वृद्धजनों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

MP DARPAN
0

जरावस्था में स्वास्थ्य की रक्षा, जागरूकता एवं आयुर्वेद की अलख जगाने हेतु लगाया गया शिविर: डॉ.अनिल वर्मा


शिवपुरी
। जरावस्था (वृद्धावस्था) में स्वास्थ्य की रक्षा, जागरूकता एवं आयुर्वेद की अलख जगाने हेतु गुरुवार को संपूर्णं शिवपुरी जिले के समस्त हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटरो पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन जिला आयुष अधिकारी डॉ अनिल वर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं एच.डब्ल्यू.सी. प्रभारी डॉ अभिषेक तोमर के विशेष सहयोग तथा एक सूत्र में बंधी पूरी टीम आयुष शिवपुरी द्वारा उत्साह और कर्तव्य निष्ठा के साथ किया गया। जिसमें संपूर्ण जिले की 16 एच.डब्ल्यू.सी. पर स्टाफ द्वारा वृद्धजनों की अगवानी की गई उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा परिवार के सदस्य की तरह चर्चा करके उनका उपचार किया। निःशुल्क औषधियां, औषधी पोधें प्रदान किये साथ ही फॉलोअप प्लान भी तैयार कर लिया है। इन शिविरों द्वारा शिवपुरी जिले में कुल 1870 वृद्धजन लाभार्थी रहे जिसमें 840 महिलाए तथा 1030 पुरूष लाभांवित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top