27वीं वृत्त स्तरीय वन विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में ग्वालियर ओवरऑल चैंपियन

MP DARPAN
0



ग्वालियर।
बुधवार को लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान रेडकोर्स रोड ग्वालियर में दो दिवसीय 27वीं वृत्त स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ ये प्रतियोगिता दिनांक  3 एवं 4 सितंबर को संपन्न हुई। कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि टी. एस. सुलिया मुख्य वन संरक्षक एवं वन संरक्षक, सामाजिक वानिकी वृत्त ग्वालियर नरेश सिंह यादव, वन मंडल अधिकारी ग्वालियर अंकित पांडे (नोडल अधिकारी) वनमंडल अधिकारी भिंड मोहम्मद माज, सामाजिक वानिकी वृत्त ग्वालियर के एसडीओ एसपी शाक्य, एसडीओ कराहल संजीव कुमार, एसडीओ श्योपुर इंदर सिंह धाकड़, एसडीओ सबलगढ़ आशीष, एसडीओ दतिया श्रीमती प्रीति शाक्य, एसडीओ ग्वालियर मनोज कुमार जाटव एवं समस्त वन क्षेत्रपाल उपस्थित रहे। विभागीय प्रतियोगिता में विभिन्न वर्ग के 120 महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने विभिन्न स्पर्धाओं जैसे दौड़, पैदल चाल, गोला, भाला चक्का फेंक, लंबी कूद, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, तैराकी, 25 किमी मैराथन, वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, रस्साकसी आदि खेलों में भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक ग्वालियर के द्वारा विभिन्न स्पर्धा में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार के रूप में गोल्ड सिल्वर एवं ब्रांच मेडल दिए गए तथा अति वरिष्ठ श्रेणी में मुख्य वन संरक्षक टी एस सुलिया, श्रीमती आशा पाठक, लेखपाल को वरिष्ठ श्रेणी में श्रीमती ज्योति छावरिया वनक्षेत्रपाल को श्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में मेडल एवं शील्ड प्रदाय की गई तथा तैराकी प्रतियोगिता में श्रीमती स्वाति पाठक को मेडल दिया गया। रस्साकसी में वनमंडल ग्वालियर प्रथम कार्य आयोजना इकाई ग्वालियर द्वितीय पर रहे। ओवरऑल चैंपियनशिप का पुरुष्कार ग्वालियर वनमंडल अधिकारी अंकित पांडे को मुख्य वन संरक्षक ग्वालियर एवं वन संरक्षक सामाजिक वानिकी वृत्त ग्वालियर द्वारा प्रदाय किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती दीपमाला शिवहरे,सुखदेव शर्मा, सचिन कुमार गुप्ता,दीपांश शर्मा, श्रीमती दीप्ति अरोड़ा,मुकेश शर्मा, रवि शंकर शर्मा,शिवेंद्र दुबे तथा विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। यह जानकारी शैलेंद्र प्रताप कदम द्वारा दीं गई। सभी विजेताओं को भोपाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top