संत बागेश्वर धाम महाराज की भागवत कथा में पहुंचे एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए निर्देश

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
करैरा जिला शिवपुरी मे हो रही संत श्री बागेश्वर धाम महाराज की भागवत कथा की व्यवस्थाओं निरीक्षण करने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ करैरा पहुंचे। पुलिस अधीक्षक द्वारा भागवत कथा के संबंध मे सभी पहलुओं के देखते हुये सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भागवत कथा का श्रवण करने हेतु आने बाले भग्तगणों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पडे इसके लिए पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण किया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा कथा स्थल पर पहुंच कर मंच, पांडाल, पार्किंग एवं भंडारा स्थलों का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों के लिये बैठने एवं पार्किंग को लेकर कोई परेसानी न हो इसके लिये विशेष निर्देश दिये हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा भागवत कथा मे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरे कथा स्थल पर पुलिस की तैनाती को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं। भीड़ को देखते हुए वाहन व मोबाइल चोरी की घटना बढ़ सकती हैं कथा में पुलिस की श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ ही मोबाइल वाहन चोरी और जेबकतरों पर विशेष फोकस रखें । पुलिस अधीक्षक द्वारा कथा स्थल पर स्थापित सीसीटीव्ही कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों को वाहनों की जांच करने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top