नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा की अपील, बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर सकल हिन्दू समाज एकजुट हो

MP DARPAN
0

मंगलवार को सकल हिन्दू समाज रैली के रूप में सौंपेगा ज्ञापन 


शिवपुरी।
नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा ने सकल हिन्दू समाज से अपील की कि तात्याटोपे पार्क में दोपहर 12 बजे एकत्रित होकर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर शांति पूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन रैली को लेकर माधव चौक चौराहे से बाजार में सभी को उपस्थित रहकर सकल हिन्दू समाज इस विरोध प्रदर्शन को जन-जन तक पहुंचने को लेकर आग्रह किया। मंगलवार को सकल हिन्दू समाज रैली निकालकर बांग्लादेश में हिन्दू भाई बहिनों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में शांतिपूर्ण ढंग से रैली निकालकर एवं धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध जताएंगे। 

सकल हिन्दू समाज ने भी पेम्पलेट जारी कर अपील की जा रही है कि हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे लगातार हमले और अत्याचार ना केवल मानवीयता के खिलाफ है बल्कि यह हमारे धर्म और समाज के अस्तित्व के लिए एक गंभीर चुनौती है। इस अन्याय के खिलाफ सकल हिन्दू समाज को एकजुट होकर विरोध दर्ज कराना होगा। सकल हिन्दू समाज के द्वारा बांग्लादेशी भाई-बहिनों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय तात्याटोपे पार्क, राजेश्वरी रोड़, शिवपुरी से दोपहर12 बजे विशाल रैली निकालकर ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा।  ज्ञापन के माध्यम से बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों की निंदा की जाएगी और अपनी सरकार से इन अत्याचारों के खिलाफ ठोस कार्यवाही की मांग की जाएगी। ज्ञापन के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाने और पीडि़तों को न्याय दिलाने की अपील की जाएगी। सकल हिन्दू समाज के द्वारा अधिक से अधिक संख्या में इस महत्वपूर्ण आन्दोलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित किए जाने और अपने परिवार एवं मित्रों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया है। सकल हिन्दू समाज के द्वारा सौंपे जाने वाले ज्ञापन में मुख्य रूप से जो उद्देश्य रहेगा उसके तहत हिंदू समाज के अधिकारों की रक्षा करना, सभी धर्मों के लोगों को शांति और सम्मान के साथजीने का अवसर सुनिश्चित करना, हिंदू समाज के खिलाफ हो रहे हमलों की जानकारी दुनिया तक पहुंचाना शामिल रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top