13 लाख 40 हजार की लूट का पर्दाफाश, विश्वासपात्र दोस्त ने साले के साथ मिलकर बनाई थी लूट की योजना, 4 आरोपी गिरफ्तार

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
सिरसौद थाना क्षेत्र में गुरूवार देर शाम तीन बाइक सवारों को रोककर अज्ञात बदमाशों ने 13 लाख 40 हजार की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लूट की घटना को मास्टर माइंड और उसके साले के दोनों सहयोगियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था उक्त चारों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लूट का खुलासा करने पर पुलिस महा-निरीक्षक ग्वालियर जोन ने शिवपुरी पुलिस टीम को 30 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। वहीं फरियादी प्रकाश बैरागी द्वारा थाने पहुंचकर थाना प्रभारी मुकेश दुबोलिया एवम् पुलिस टीम का फूल माला पहनाकर धन्यवाद कर मुंह मीठा कराया गया।

पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाला ग्रामीण के साथ घटना के समय बाइक सवार उसका विश्वासपात्र ही निकला। जिसने विश्वासघात करते हुए अपने साले और उसके दो साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। पुलिस ने लूट का मास्टर माइंड और उसके साले और साले के दोनों सहयोगियों को गिरफ्तार कर लूटी गई पूरी राशि बरामद कर ली हैं। बैराड़ थाना क्षेत्र के नरेयाखेडी गांव निवासी प्रकाश बैरागी ने अपने नरवर-मगरौनी के पास पैतृक गांव में करीब 4 बीघा 10 बिस्वा जमीन झांसी की पार्टी को बेची थी। गुरुवार को वह अपने 12 साल के बेटे मनीष बैरागी और अपने परिचित प्रदीप परिहार के साथ 13 लाख 40 हजार रुपये लेकर बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल नरेयाखेडी गांव के लिए निकला था। यहां देर शाम 7 और 8 बजे के बीच खोरघार रोड़ पर बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक को रोकर पैसों से भरा बैग लूट लिया था। लूट का खुलासा करते हुए एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि वारदात के बाद बैराड़, सिरसौद, पोहरी, गोपालपुर थाना और साइबर की पांच टीमें बनाई थी। आरोपियों पर दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस को घटना के वक्त प्रकाश बैरागी के साथ मौजूद प्रदीप परिहार पर शक था। जब प्रदीप परिहार से सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। प्रदीप ने वारदात को अंजाम देने के लिए अपने साले नीलम परिहार उम्र 23 वर्ष निवासी भावखेड़ी के साथ योजना बना ली थी। चूंकि प्रकाश बैरागी नीलम को पहचानता था। इसके चलते नीलम परिहार ने बैराड़ थाना क्षेत्र के हुसैनपुर के रहने वाले रणवीर परिहार उम्र 26 वर्ष और गब्बर परिहार उम्र 24 वर्ष को हायर किया। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि प्रकाश बैरागी ने जो जमीन का सौदा किया था। इस सौदे के पूरे समय प्रदीप परिहार प्रकाश बैरागी के साथ ही था। जब जमीन की रजिस्ट्री हुई थी। उस रजिस्ट्री में बाकायदा प्रदीप परिहार गवाह बना था। जमीन का पैसा कब और कैसे ले जाना हैं, यह जानकारी प्रदीप को पहले से ही थी। इसके चलते प्रदीप ने अपने साले नीलम और उसके दोनों दोस्तों के साथ पहले ही वारदात की स्क्रिप्ट तैयार कर ली थी। इसी क्रम में योजनाबद्ध तरीके से गुरुवार की शाम रणवीर परिहार और गब्बर परिहार ने मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया था।

बॉक्स

आरोपी बलात्कार के आरोप में एक माह पहले ही जमानत पर आया था बाहर

एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस ने लूट की वारदात का मास्टर माइंड प्रदीप परिहार उम्र 22 वर्ष, उसका साला नीलम परिहार उम्र 23 वर्ष, नीलम के दो दोस्त रणवीर परिहार और गब्बर परिहार को गिरफ्तार कर लिया हैं। चारों ने मिलकर लूटे गए 13 लाख 40 रुपए आपस में बांट लिए थे। लूट की पूरी राशि चारों से बरामद कर ली हैं। पुलिस ने लूट में इस्तेमाल की गई बाइक और एक देसी कट्टा भी बरामद किया हैं। आरोपी प्रदीप परिहार का साला नीलम परिहार ने फिजिकल थाना क्षेत्र में रेप की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी नीलम एक माह पहले ही जमानत पर बाहर आया था। वहीं रणवीर परिहार पर बैराड़ थाने की आपराधिक मामले दर्ज है। रणवीर के पिता सीताराम परिहार बैराड़ थाना का हिस्ट्रीशीटर गुंडा हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top