अखबार के हॉकर्स को सर्दी से बचाव हेतु शिवपुरी विकास समिति ने बांटी गर्म जर्सियां

MP DARPAN
0

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हॉकर्स को अपने हाथों से पहनाई जर्सियां



शिवपुरी।
समाजसेवा के लिए कटिबद्ध शिवपुरी विकास समिति ने सर्दी से बचाव हेतु अखबारों के दो दर्जन से अधिक हॉकर्स को गर्म जर्सियों का वितरण किया। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय में हॉकर्स को जर्सियां स्वयं श्री सिंधिया ने अपने करकमलों से पहनाई। उन्होंने इसके लिए शिवपुरी विकास समिति की समाजसेवी भावना की सराहना की। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, विधायक देवेन्द्र जैन, कोलारस विधायक महेन्द्र यादव, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, कपिल भार्गव, शिवपुरी विकास समिति के अध्यक्ष तेजमल सांखला, उपाध्यक्ष डॉ. रामकुमार शिवहरे, अशोक कोचेटा, महामंत्री जिनेन्द्र जैन, हरिओम जैन, विमल जैन मामा, विनोद शास्त्री, श्यामसुन्दर राठौर, किशोर खण्डेलवाल, सौरभ सांखला, तरूण अग्रवाल, विष्णु सोनी, अजय बिंदल, संजीव बिलगैया, मुकेश जैन, राजकुमार शर्मा, लालू शर्मा, किरन शर्मा आदि भी उपस्थित थे। 

शिवपुरी विकास समिति के अध्यक्ष तेजमल सांखला और उपाध्यक्ष डॉ. रामकुमार शिवहरे, महामंत्री जिनेन्द्र जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि कड़कती सर्दी में हॉकर्स घर-घर जाकर लोगों तक अखबार पहुंचाते हैं ताकि लोग देश दुनिया के समाचार से अवगत हो सकें। इसे महसूस कर शिवपुरी विकास समिति ने निर्णय लिया कि हॉकर्स को वह गर्म जर्सी प्रदान करें ताकि सर्दी से उनका कुछ हद तक बचाव हो सके। इसी उद्देश्य से उन्होंने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कर कमलों से हॉकर्स को जर्सियों का वितरण कराया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top