जन जागरुकता अभियान के तहत जानकारी साझा की
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में यातायात सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं सायबर सुरक्षा हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के चलते शिवपुरी पुलिस द्वारा लोगों से चर्चा कर जागरुक किया जा रहा है। अभियान के चलते पुलिस अधीक्षक द्वारा स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भी जागरूक करने हेतु समस्त एसडीओपी एवं थाना प्रभारी विनोद छावई को निर्देशित किया गया है। आज एसडीओपी करैरा शिवनारायण मुकाती एवं थाना प्रभारी करैरा निरी विनोद छावई द्वारा सीता सेंट्रल कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल मे जाकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। एसडीओपी करेरा द्वारा दुर्घटनाओं से बचने के लिये स्कूल के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों को समझाते हुये हेलमेट लगाना, सीट बेल्ट लगाना, तीन सबारी न चलना एवं नाबालिकों को वाहन न चलाने देने पर सभी को जागरुक किया। थाना प्रभारी करैरा द्वारा तेजी से बढ़ रहे साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी दी, साइबर सुरक्षा पर चर्चा के दौरान बच्चों को मजबूत पासवर्ड बनाने अजनबियों से सावधान रहने फायरवॉल एंटीवायरस सॉफ्टवेयर उपयोग करने नियमित सॉफ्टवेयर अपडेट करने की सलाह दी, साथ ही साइबर बुलीइंग एवं साइबर स्टॉकिंग क्या है इसके प्रभाव एवं कैसे बचे इस पर भी बच्चों को विस्तार से जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त वर्तमान में चल रहे डिजिटल अरेस्ट पर भी विस्तार से चर्चा की। बाद सभी छात्र छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। महिलाओं एवं बालिकाओं के विरूद्ध हो रहे अपराधों महिलाओ एवं बालिकाओं के प्रति संवेदनशीलता, लैंगिक समानता, पॉक्सो एक्ट, आई. टी. एक्ट जैसे कानूनी विषयों पर जानकारी देते हुये चर्चा करते हुये जागरुक किया है।