शिवपुरी। विपणन सहकारी संस्था मर्यादित कोलारस के चुनाव में एक बार फिर भाजपा नेता रामस्वरूप रावत रिझारी समर्थकों ने अपना परचम लहराया। 25 वर्ष से संस्था पर काबिज रिझारी गुट ने इस बार भी सभी पदों पर निर्विरोध जीत हासिल कर अपनी पकड़ बरकरार रखी। निर्वाचन के बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे।
चुनाव में अध्यक्ष पद पर रामस्वरूप रावत रिझारी के छोटे भाई की पत्नी श्रीमती शारदा रावत पत्नी सुरेश कुमार रावत, रिझारी निर्वाचित हुईं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती प्रतीक्षा दांगी पत्नी जगत सिंह, पचावली को निर्विरोध चुना गया। उल्लेखनीय है कि पिछली दो कार्यकालों तक अध्यक्ष रही। इस बार बायोलॉज नियम के तहत लगातार तीसरी बार अध्यक्ष नहीं बन सकती थीं, जिसके चलते अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पदों में अदला-बदली की गई है। चुने गए संचालक एवं प्रतिनिधि में रामस्वरूप रिझारी प्रतिनिधि मार्फेड भोपाल एवं प्रतिनिधि केंद्रीय सहकारी मर्यादित बैंक शिवपुरी, राजेश दांगी संचालक, श्रीमती जयंती दांगी संचालक, श्रीमती रुक्मणी दांगी संचालक, भूपत सिंह गुर्जर संचालक, गोदा आदिवासी प्रतिनिधि मंडी समिति कोलारस सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।
कांग्रेस शासन में भी रहा कब्जा
गौरतलब है कि वर्ष 2019 में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के समय हुए चुनाव में भी रिझारी गुट ने जीत दर्ज की थी। उस समय भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर यही गुट काबिज था। इस जीत के साथ रिझारी समर्थकों ने स्पष्ट कर दिया है कि विपणन सहकारी संस्था मर्यादित कोलारस में उनका दबदबा आने वाले वर्षों में भी चुनौती देना आसान नहीं होगा।