शिवपुरी। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शांतनु कुशवाह द्वारा एनएसयूआई की कार्यकारिणी घोषित करते हुए समीर खान को शिवपुरी ब्लॉक एनएसयूआई अध्यक्ष के पद पर घोषणा की गई। शहर के गांधी आश्रम में समीर खान को नियुक्ति पत्र सौंपा गया जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता यूथ कांग्रेस एवं पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मोर्चा संगठन प्रभारी पुनीत शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्र प्रकाश मामा, पूर्व जिला महासचिव अमित राजावत उपस्थित रहे।
समीर ने कहा कि यह दायित्व मुझे दिया गया है मैं उसे पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ का निभाऊंगा और एनएसयूआई के साथियों के साथ मिलकर सदैव छात्रों के हितों में कार्य करूंगा तथा संगठन और मजबूत प्रदान करने का प्रयास करूंगा। वहीं समीर खान ने सभी वरिष्ठ जनों का हृदय की गहराईयों से आभार व्यक्त किया। समीर खान को एनएसयूआई शिवपुरी ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक गणेश गौतम, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बासित अली, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल,नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष शशि आशीष शर्मा,मोनिका सीटू सरैया, एमडी गुर्जर, अमित राजावत, अंकित प्रताप सिंह, सत्यम नायक ,कमल किशन शाक्य, मोहसिन खान, नलिन शर्मा, राजेंद्र गुर्जर, उवेस आदिल खान, फऱाज़ ख़ान, अंश पाठक, तनवीर बेग मिर्जा, निरंजन सोनी, उदय कसेरा, रेहान कुरैशी, सत्यम शर्मा, कुणाल प्रजापति, दानिश खान, अमन खा, अनश खान खान, फरमान खान, रेहान पठान ,फैज़ खान, केतन शिवहरे,, उवेद हुसैन सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।


