ट्रिपल मर्डर : वयोवृद्ध दम्पत्ति और पड़ोसी महिला की हत्या से फैली सनसनी

MP DARPAN
0

मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम राउटोरा में पति फंदे पर लटका मिला, पत्नि के सिर पर चोट और पड़ोसी महिला की गला दवाकर हत्या 


शिवपुरी।
मायापुर थाना क्षेत्र के राउटोरा गांव में बीती रात ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। मृतकों में 75 वर्षीय सीताराम लोधी उनकी पत्नि 70 वर्षीय मुन्नी बाई और पड़ौस में रहने वाली 65 वर्षीय सूरज बाई शामिल हैं। पति पत्नि की हत्या उनकी झोंपड़ी में की गई जबकि पड़ौसी महिला सूरज बाई अपनी झोंपड़ी में मृत अवस्था में मिली। दोनों झोंपडिय़ों के बीच लगभग 20-25 मीटर का फांसला है। सीताराम लोधी का शव फंदे पर लटका मिला। उसके गले में फंदा लगा हुआ था जबकि मुन्नी बाई के सिर में चोट थी और सूरज बाई की गला दवाकर हत्या की गई। हत्या का पता आज सुबह लगा। तीनों मृतकों के शव झोंपड़ी के बाहर पड़े मिले। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रशांत शर्मा मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। परन्तु अभी तक हत्या के कारण और हत्यारे की पहचान के बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। 

घटना स्थल पर मौजूद पड़ौसियों ने बताया कि सीताराम लोधी और मुन्नी बाई का स्वभाव बहुत सरल और अच्छा था। उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। वह जैसे तैसे अपना जीवन यापन कर रहे थे। पड़ौसी महिला सूरज बाई की आर्थिक स्थिति भी कमजोर बताई जाती है। मृतकों की किसी से कोई दुश्मनी या विवाद था यह भी सामने नहीं आया है। यही कारण है कि हत्या का कारण अभी भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने इलाके के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। जिससे किसी भी सुराग के आधार पर आरोपी की पहचान की जा सके। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस किसी भी निष्र्कष पर नहीं पहुंच पाई थ। जिस गांव में हत्या हुई वहां के लोगों का कहना है कि मृतक सीताराम लोधी की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है, इस कारण लूट के उद्देश्य से हत्या किए जाने की आशंका बहुत कम हैं, लेकिन अपुष्ट सूत्रों के अनुसार हत्यारोपी 70 हजार रूपए नगद और आभूषण लूट ले गए। परन्तु इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top