बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में सकल हिन्दू समाज ने निकाली रैली

MP DARPAN
0

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


शिवपुरी।
पड़ौसी देश बांग्लादेश में हिन्दू समाज पर हो रहे लगातार हमले और अत्याचार के खिलाफ आज सकल हिन्दू समाज ने तात्याटोपे प्रांगण से एक विशाल रैली निकाली जो शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई माधव चौक चौराहा पहुंची जहां सहायता केन्द्र के पास कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

रैली तात्याटोपे प्रांगण से प्रारंभ हुई इससे पूर्व वहां मौजूद हिन्दू समाज के लोगों को वहां पर आए धर्मगुरूओं ने संबोधित किया और बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर एक जुट होने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ विधर्मी लोग भारत में भी इस तरह का माहौल बना रहे हैं। ऐसी स्थिति में हम सबको मिलकर एकजुट होकर इस समस्या का निराकरण  निकालना चाहिए। जिसे भारत में इस तरह की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके लिए हिन्दू समाज एक जुट रहे और जातियों में न बटकर देश हित में अपना योगदान दें। रैली अस्पताल चौराहा से होते हुए कोर्ट रोड़ से माधव चौक चौराहा पहुंची इस दौरान हजारों की संख्या में हिन्दू समाज के लोग हाथों भगवाध्वज और तख्तियां लेकर चल रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top