कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई 3 तौले की सोने की चेन एवं आईफोन जब्त

MP DARPAN
0

कार सवारों से हथियार की नोंक पर लूट की थी 


शिवपुरी।
कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती विद्यापीठ स्कूल के पास से कार सवार दो युवकों को हथियार की नोंक पर लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से लूटी गई 3 तौले की सोने की चेन और आईफोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक चाकू जब्त किया है जिसका उपयोग उन्होंने घटना के समय किया था।

कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ ने कोतवाली परिसर में आयोजित एक पत्रकारवार्ता को संबोधित कर जानकारी देते हुए बताया कि 1 दिसम्बर को रात्रि करीब 11 बजे कार से जा रहे दो युवक पीयूष गोस्वामी और राहुल परिहार को सरस्वती विद्यापीठ स्कूल के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने रोक लिया और चाकू की नोंक पर धमकाकर उनसे एक आईफोन मोबाइल और ढाई लाख रूपए कीमत की 3 तौले की सोने की चेन लूटकर भाग गए। इस मामले में बीएनएस की धारा 309(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। जिस पर एसपी अमन सिंह राठौड़, एएसपी संजीव मुले एवं एसडीओपी संजय चतुर्वेदी ने मामले त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए जिस पर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाईं और शहर में लगे लगभग 50 सीसीटीव्ही कैमरे को खंगाला और कड़ी से कड़ी मिलाई। इसी दौरान उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि मटका पार्क के सामने फतेहपुर रोड निवासी पवन पुत्र दयाराम रजक और राहुल उर्फ लल्ला पुत्र रामसिंह जाटव संदिग्ध अवस्था में देखे गए हैं। इस सूचना पर दोनों को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने कार चालक के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त चाकू आरोपी पवन से बरामद किया जबकि राहुल जाटव के पास से लूटी गई चेन व आईफोन जब्त किया। लूट की इस वारदात में टीआई कृपाल सिंह राठौड़ सहित, रामेन्द्र सिंह चौहान, सुमित शर्मा, नरेश यादव, देवेन्द्र पाराशर, जितेन्द्र करारे, भानवती उइके, राहुल कुमार, सुमित सेंगर, शिवांशु यादव, बृजेश जादौन सलमान खान, प्रआ इंद्रपाल सिंह की अहम भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top