शिवपुरी। दिनारा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने पुराना दिनारा जाने वाले रास्ते पर चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से 1 लाख रुपए कीमत के 10 किलो 392 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजे की बड़ी खेप को खपाने के लिए पिछोर से दिनारा आ रहा था।
दिनारा थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी के अनुसार आज मुखबिर की सूचना पर दिनारा पिछोर रोड पर पुराना दिनारा जाने वाले रास्ते के पास आने जाने वाले वाहनो की चैकिंग लगाई गई। चैकिंग के दौरान आरोपी उदय सिंह पुत्र गुलाब सिंह बंजारा उम्र 33 साल निवासी ग्राम गंगोरा थाना सुरवाया की मोटरसाइकिल को रोक कर बाइक की टंकी पर रखे हुए बैग को चैक किया गया तो उसमें सैलो टैप से लिपटे हुए 10 पैकट अवैध मादक पदार्थ गांजे के मिले। आरोपी उदय सिंह के कब्जे से कुल 10 किलो 392 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 01 लाख रूपये एवं एक टीव्हीएस स्टार सिटी प्लस मोटरसाइकिल कीमती 85,000 रूपये करीबन कुल मसरूका 1,85,000 रूपये को जप्त कर आरोपी उदय सिंह बंजारा को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 60/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दिनारा उनि अमित चतुर्वेदी, सउनि सुल्तान सिंह, सउनि विनोद गौतम, प्रआर हिमांशु चतुर्वेदी, प्रआर अशोक तिवारी, प्रआर सेवाराम पाण्डे, आर० रामपाल जाट, रमाशंकर मांझी, आशीष शर्मा, अरविंद मांझी, आनन्द शर्मा, दामोदर परिहार, चा० मनीष कुमार, सैनिक विशाल शर्मा, सैनिक सुरेन्द्र यादव की सहानीय भूमिका रही।


