शिवपुरी। रन्नौद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बामौरकलां गांव से हार जीत का दांव लगा रहे 5 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जुआरियों के पास से 14700 रूपए नगदी एवं एक ताश की गड्डी बरामद की है।
रन्नौद थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चौहान के अनुसार शनिवार को भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बामौरकलां में दिलीप राजावत के घर के सामने कुछ लोग गोल घेरा बनाए हुए रूपये पैसों से व ताश पत्तों से हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। उक्त मुखबिर सूचना से राहगीर साक्षी मुन्ना उर्फ इजहार पुत्र मजहर मुसलमान निवासी रन्नौद को मुखविर सूचना से अवगत कराकर साथ लेकर रवाना होकर मुखविर के बताये स्थान पर पहुंचकर छिपकर देखा तो दिलीप राजावत के घर के सामने कुछ लोग लाइट के उजाले में गोल घेरा बनाये हुये रूपये पैसों से व ताश पत्तों से हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे हमराह फोर्स व राहगीर साक्षी को दिखाया जुआ खेलने का पूर्ण इत्मनान होने पर घेरा डालकर दौड़कर पकड़ा। पकडे हुये व्यक्तियों से समक्ष पंचान मुन्ना उर्फ इजहार पुत्र मजहर मुसलमान निवासी रन्नौद एवं आर. मंजीत मलिक के सामने नाम पता पूछे तो एक ने अपना नाम अरूण पुत्र बलराम सिंह कुशवाह उम्म्र 26 साल निवासी ग्राम बामौरकला का होना बताया जिसके सामने फड़ से नगदी 4500 रूपये मिले, दसूरे व्यक्ति ने अपना नाम मुकेश पुत्र इमरतलाल लोधी उम्र 36 साल निवासी ग्राम बामौरकला का होना बताया जिसके सामने फड से नगदी 4000 रूपये मिले, तीसरे ने अपना नाम मनोज पुत्र सिरनाम लोधी उम्र 23 साल निवासी ग्राम बामौरकला का होना बताया जिसके सामने फड़ से नगदी 3100 रूपये मिले, चौथे ने अपना नाम मुन्ना पुत्र बाबूलाल कुशवाह उम्र 40 साल निवासी ग्राम बामौरकला का होना बताया जिसके सामने फड से नगदी 600 रूपये मिले, पाँचवे ने अपना नाम रतीराम पुत्र विष्णुप्रसाद शिवहरे उम्र 42 साल निवासी ग्राम बामौरकला का होना बताया जिसके सामने फड से नगदी 2500 रूपये व एक ताश की गड्डी 52 पत्तों की मिली। उपरोक्त आरोपीगण का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट का पाया जाने से पंचान मुन्ना उर्फ इजहार पुत्र मजहर मुसलमान निवासी रन्नौद एवं आर. मंजीत मलिक थाना रन्नौद के समक्ष आरोपीगण से कुल नगदी 14700 रूपये व एक ताश की गड्डी 52 पत्तों की जप्त कर आरोपीगण को माननीय न्यायालय में उपस्थित होने हेतु धारा 35 बीएनएसएस के नोटिस दिये गये वापसी पर अपराध क्र. 38/25 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रन्नौद उप निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान, सउनि दशरथ सिंह राजपूत, आर. महेश पटेलिया, मंजीत मलिक, वकील, दीपक तोमर, रणवीर बादव की सराहयनीय भूमिका रही है।


