भौंती पुलिस ने खेत में हो रही अफीम डोडे की खेती पकड़ी, 2 किलो 150 ग्राम अफीम डोडे के पौधे जब्त

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
भौंती थाना पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम नावली में एक व्यक्ति के खेत से लहरा रही अफीम के 185 पौधे एवं 151 पौधे डोडे के जब्त किए हैं। जब्त 2 किलो 150 ग्राम अफीम डोडा का बाजारु मूल्य 25 हजार रूपए बताया गया है। 

भौंती थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज राजपूत को मुखबिर से सूचना मिली कि विजयराम लोधी अपने कुआं के पास जमीन मे अवैध रूप से अफीम की खेती किये है। मुखबिर की सूचना पर से ग्राम नावली विजयराम लोधी के कुआं के पास जाकर देखा तो खेत मे हरे रंग के पौधे जिनमे कुछ पौधो मे अफीम डोडा लगे हुये दिखे जिसे मसल कर सूंघ कर देखा अफीम के पौधे होना पाये गये मौके पर अफीम के 185 पौधे तथा 151 डोडे मिले पौधो का कुल बजन 1.700 किलो ग्राम तथा डोडो का बजन 450 ग्राम कुल बजन 2 किलो 150 ग्राम पाया गया जिनकी कुल कीमत करीब 25000 रूपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 75/25 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोज राजपूत, उनि. कुसुम गोयल, सउनि आनंद सुनेरी, सउनि मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, सउनि सरदार सिंह चौहान, आर. रवि शर्मा, बीरेन्द्र बाथम, धर्मवीर रावत, आलोक जैन, ब्रजराजसिंह, आकाश शाक्य, कुलदीप बाथम, कमल गुर्जर की अहम भूमिका रही।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top