शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल से स्मैक बेचने आए एक आरोपी को 5 लाख रुपए की 25.13 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
देहात थाना प्रभारी रत्नेश सिह यादव ने बताया कि 22 मार्च को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ स्मैक रखे बेचने की फिराक में बडागांव रोड पुलिया के पास खडा हुआ है जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी शिवम पाल पुत्र चंद्रभान सिंह पाल उम्र 19 साल निवासी ग्राम आसपुर थाना भौंती जिला शिवपुरी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 25.13 ग्राम कीमती लगभग 5 लाख रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकल टीव्हीएस राइडर क्र. एमपी33 जेडई 6791 कीमती 01 लाख रुपये के कुल मशरुका कीमती 06 लाख रुपये के साथ आरोपी शिवम पाल को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी शिवम पाल के विरुद्ध अपराध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्रवाई में निरी. रत्नेश सिंह, उनि. सपना रावत, सउनि विनोद सिंह गुर्जर, प्रआर. दीपचंद्र, प्रआर भगवत प्रसाद, प्रआर सुनील भार्गव, प्रआर आदेश धाकड, आर. बदन सिंह, दिनेश सिंह, मिथुन कुशवाह, ऋषभ करारे, मनोज कुमार, मनोज गौड, रणवीर शर्मा की मुख्य भूमिका रही है।



