ठगी : 8 ग्रामीण महिलाओं के 10 लाख रूपए के सोने के गहने लेकर महिला रफूचक्कर

MP DARPAN
0

पहले बर्तन-चांदी के गहने साफ कर जीता विश्वास, फिर सोने के गहने साफ करने दिए तो महिला फरार


शिवपुरी।
नरवर थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव में एक महिला ठग ने 8 ग्रामीण महिलाओं को अपना शिकार बनाया। आरोपी महिला ने पहले बर्तन और चांदी के गहने साफ करके ग्रामीणों का विश्वास जीता।

पीडि़त महिलाओं के अनुसार आरोपी पहले भी गांव में आई थी। उसने टूटे बर्तनों के बदले नए बर्तन दिए। चांदी के गहने साफ करके लौटाए और कुछ महिलाओं को पुरानी चांदी के बदले नए गहने भी दिए। 8 मार्च को आरोपी महिला ने सोने के गहने साफ करने का प्रस्ताव रखा। महिलाओं ने कान के बाले, मंगलसूत्र और पायल समेत करीब 10 लाख रुपए के गहने सौंप दिए। इसके बाद आरोपी महिला गहने लेकर फरार हो गई। पीडि़तों ने दो दिन तक महिला का इंतजार किया, और आज थाना नरवर में शिकायत दर्ज कराई। पीडि़तों के अनुसार आरोपी महिला करीब 35 साल की है। वह सांवले रंग की है और उसका कद करीब 5 फीट है। ठगी का शिकार होने वाली महिलाओं में रामबेटी, सिध्धोबाई, ब्रम्हाबाई, बैजब्ती, कोमेश, लाली, कपूरी और रामरती शामिल हैं। पीडि़त महिलाओं ने पुलिस से आरोपी को जल्द पकडऩे और गहने वापस दिलाने की मांग की है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top