अग्रसेन मारवाड़ी महिला संगठन का चुनाव संपन्न, श्रीमती शिल्पी बिंदल अध्यक्ष एवं पूजा मंगल बनीं सचिव

MP DARPAN
0



शिवपुरी।
शहर की समाजसेवी संस्था अग्रसेन मारवाड़ी महिला संगठन के बीते रोज होटल नक्षत्र में महिला दिवस मनाया गया एवं महिलाओं का सम्मान किया गया। इसके साथ ही अग्रसेन मारवाड़ी महिला संगठन के निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। इस अवसर पर अतिथि एवं चुनाव अधिकारी के रूप में मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल उपाध्यक्ष, एडवोकेट राजेंद्र गोयल, सह उपाध्यक्ष तरुण अग्रवाल, एवं कोषाध्यक्ष विनोद सराफ पदाधिकारियो की मौजूदगी में निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। नवीन वर्ष के लिए अग्रसेन मारवाड़ी महिला संगठन की नवीन अध्यक्ष के रूप में शिल्पी बिंदल, उपाध्यक्ष नेहा मंगल, सचिव पूजा मंगल एवं कोषाध्यक्ष प्रार्थना अग्रवाल को नि॔विरोध चुना गया। वही सांस्कृतिक सचिव के रूप में तृप्ति गोयल शालू गोयल एवं प्रियंका बंसल को बनाया गया है। इस वर्ष नवीन कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मीनाक्षी गोयल, टीना गुप्ता, सोनल गर्ग, रानी गोयल एवं आशू अग्रवाल, शामिल है। मारवाड़ी महिला संगठन की संरक्षक मंडल की सम्माननीय सदस्य बबीता अग्रवाल, सोनिया गर्ग एवं मंजू बंसल रहेंगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी का आभार नवीन अध्यक्ष शिल्पी बिंदल ने व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top