अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्रामीण आजीविका समूह की महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित

MP DARPAN
0

महिलाओं ने चेयर रेस, रस्साकशी और रंगोली प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर लिया भाग  


शिवपुरी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका समूह की महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन 26 नंबर कोठी पर स्थित पंचायत प्रशिक्षण कार्यालय पर किया गया। जहां विभिन्न प्रतियोगिताओं में ग्रामीण मिशन की विभिन्न समूह की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर समूह की महिलाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए चेयर रेस प्रतियोगिता, रस्साकशी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शामिल हुई महिलाओं को जिला पंचायत की अध्यक्ष नेहा यादव ने पुरस्कार वितरित किए। आयोजित इस प्रतियोगिता में महिलाओं को उत्साह बढ़ाने के लिए ग्रामीण आजीविका मिशन के डीपीएम डॉ अरविंद भार्गव, कामना सक्सेना, दीपक यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, राजा बाबू गुप्ता, समर्थ भारद्वाज, देवेंद्र शर्मा, उर्मिन्दर सिंह, तृप्ति राय, श्री कृष्ण कुशवाह  व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिला प्रतिभागियों को शील्ड प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र दिए गए।

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिवपुरी जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को भी सम्मानित किया गया जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अपने आत्मनिर्भर होकर काम कर रहे सुमित्रा केवट गायत्री डांगी और सुलेखा गुप्ता को सम्मानित किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग से संबंधित जूडो में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर रश्मि तोमर, हॉकी प्रशिक्षक गीता लखेरा योग प्रशिक्षक सपना शर्मा को सम्मानित किया।  स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉ लवली पाठक, डॉ अनीता पाल ज्योत्सना डीन, मानसी भार्गव और प्रियंका मंगल को सम्मानित किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में कल्पना राय ज्यादा कुपोषण मुक्ति अभियान में सहयोग पर सरोज शर्मा रजनी सेन पदमा शर्मा को सम्मानित किया। वहीं अकाल संतान पर परिवार नियोजन अपनाने पर शक्ति सक्सेना शिव कुमारी कुशवाहा रिंकी शाक्य को सम्मानित किया गया।  शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जिसमें हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छात्र अनामिका शर्मा पिंकी कुशवाह काव्य श्रीवास्तव को और हाई स्कूल परीक्षा वर्ष 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छात्रा दीप्ति रावत, यीशू साहू, सिद्धि कुशवाहा को सम्मानित किया गया। शिवपुरी शहर को साफ सुथरा रखने में अपना योगदान देने पर सफाईकर्मी शगुन, बबीता और शांति को सम्मानित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top