शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग अपहृत बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है।
देहात टीआई रत्नेश सिंह यादव के अनुसार, 3 जून को मझेरा निवासी फरियादी ने अपनी नाबालिग लड़की के गुमने की रिपोर्ट की जिस पर से थाना देहात जिला शिवपुरी पर अपराध क्र.223/25 धारा 137 (2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण महिला संबंधी व अत्यंत सवेदनशील होने से घटना की प्रकृति की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये, थाना प्रभारी द्वारा तत्काल टीम तैयार कर अपहृता की दस्तयाबी हेतु रवाना किया गया टीम द्वाराआज अपहृता को दस्तयाब किया गया। उक्त कार्रवाई में निरी. रत्नेश सिंह, उनि सपना रावत, सउनि विनोद सिंह गुर्जर, प्रआर. 86 भगवत चतुर्वेदी, आर. 246 मनोज गौड, आर. 129 राघवेन्द्र सिंह, आर.683 मनोज कुमार, आर. 708 रनवीर शर्मा, आर. चालक रिषभ करारे, म.आर. 993 सीतू सिंह, म. आर. 616 शिल्पी गुप्ता, म.आर. 754 गायत्री मुदगल थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।


