भाजपा जिलाध्यक्ष सिकरवार ने बूथ अध्यक्ष का किया सम्मान
गुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 124वां संस्करण रविवार को देशभर में उत्साह के साथ सुना गया। गुना जिले में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने इसे विशेष आयोजन के रूप में मनाया।
भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने नगर मंडल गुना के शिवाजी शक्ति केंद्र अंतर्गत बूथ क्रमांक 71 पर पहुंचकर स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम उपरांत जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने बूथ अध्यक्ष वरुण शिवहरे का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन 'नखराली', नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत, आईटी संयोजक मोहित नामदेव, महामंत्री हरीश उरैया व नीरज जैन, मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा, शक्तिकेंद्र प्रभारी एवं उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रजापति, दीपक प्रजापति, राजू प्रजापति, काना प्रजापति सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी, बूथ सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी 21 मंडलों के 1103 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमजनों के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। यह आयोजन न केवल संवाद का माध्यम बना, बल्कि राष्ट्र निर्माण में नागरिक सहभागिता की प्रेरणा भी बना।