कपिल जूस सेंटर संचालक पर हुए जानलेवा हमले का तत्काल खुलासा करने पर व्यापारियों ने किया एसपी राठौड़ का सम्मान

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
देहात थाना पुलिस द्वारा शहर के कपिल जूस सेंटर संचालक पर हुए जानलेवा हमले की घटना पर तत्काल कार्रवाई एवं आरोपियों की गिरफ्तारी पर व्यापारी वर्ग ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ का सम्मान किया। विदित तो कि 17 जुलाई को सावरकर कॉलोनी निवासी कपिल जूस सेंटर के संचालक कपिल मिनोचा पर अज्ञात हमलावरों ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर भाग गए थे। जिस पर देहात पुलिस ने धारा 109(1),3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

शहर में हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा घटना की बारीकी से जांच करने एवं घटना मे संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने व घटना के सभी पहलुओं को उजाकर करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में उक्त घटना का खुलासा करने व आरोपियों की गिरफ्तारी करने हेतु टीम गठित की गई जिसकी मॅनिटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक द्वारा की जा रही थी एवं समय-समय पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा शहर में लगे सभी सीसीटीव्ही कैमरों को खंगाला गया एवं सभी से सघन पूछताछ की गयी जिसमें संदेहियों अरबाज खांन व आशिफ को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो बताया कि गणेश मिनोचा ने कपिल मिनोचा को जान से मारने के लिये कहा था, जिस पर आशिक ने अरवाज खाँन, दानिश और छुन्ना के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। उक्त घटना में शिवपुरी पुलिस के द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे घटना मे संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की तत्काल कार्यवाही पर व्यापारी वर्ग शिवपुरी द्वारा शिवपुरी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुये पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक का सम्मान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top