करैरा पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
करैरा थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी की 6 मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

करैरा टीआई विनोद छावई के अनुसार, 19 जुलाई को मतवाई गांव निवासी हरिशंकर कुशवाह की पल्सर बाइक क्रमांक एमपी 33 जेडएफ 2297 की चोरी से जुड़ा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आनंद सागर तालाब के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजीत परिहार उम्र 22 वर्ष और हजरत उर्फ कल्ला परिहार उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम ढंगा करैरा के रूप में हुई। आरोपियों ने पूछताछ में लालपुर नहर पुलिया से एक पल्सर बाइक चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही उन्होंने दतिया और उत्तर प्रदेश के रक्शा क्षेत्र से पांच अन्य बाइकें चोरी करना भी कबूला। पुलिस ने मामले में धारा 303(2) के साथ धारा 317(4) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की है। आरोपी हजरत परिहार के विरुद्ध करैरा थाने में पहले से तीन एफआईआर दर्ज हैं। उक्त कार्रवाई में टीआई विनोद सिंह छावई, उनि रामानंद पचौरी, प्रआर वीरेंन्द्र, आर. हरेन्द्र गुर्जर, राधेश्याम, सुरेन्द्र रावत, मत्स्येन्द्र गुर्जर, जितेन्द्र कुमार, सोनू श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top