खनियांधाना पुलिस ने राशन की दुकान पर लूट करने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
खनियांधाना थाना पुलिस ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर लूट करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। आरोपीगण डेढ़ साल से फरार चल रहे थे। 

खनियांधाना टीआई गब्बर सिंह गुर्जर के अनुसार, 7 फरवरी 2024 को गोलाकोट गांव की शासकीय उचित मूल्य की दुकान के सहायक विक्रेता रामकुमार पुत्र अतर सिंह लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपीगण कैलाश पाल, मित्रसेन जाटव, प्रेमनारायण जाटव, जगदीश बुंदेला उर्फ पुष्पेन्द्र बुंदेला, सत्यवीर जाटव निवासीगण नयागांव गोलाकोट पहाड़पुर ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान से दिनांक 06.02.2024 को राशन के कट्टे सेल्समेन गाली गलौच कर लूट की थी एवं सेल्समेन को जान से मारने की धमकी देकर भाग गये थे जिस पर अपराध क्रमांक 43/2024 धारा 392,504, 506, 34 ताहि 11/13 एमपीडीपीके एक्ट कायम किया गया तभी से आरोपीगण फरार थे। खनियाधाना थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। आज मुखबिर की सूचना पर से आरोपीगण कैलाश पाल, मित्रसेन जाटव, प्रेमनारायण जाटव, जगदीश बुंदेला उर्फ पुष्पेन्द्र बुंदेला को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्रवाई में निरी. गब्बर सिहं गुर्जर, सउनि रामसिहं भिलाला, सउनि गुलशन सोनकर, प्रआर नरेन्द्र सिंह पाल, प्रआर हीरा सिंह, आर. जयवीर सिहं गुर्जर, उमेश लोधी, योगेन्द्र सिंह, रवि बाथम, अरविन्द्र सिंह कौरव, संदीप जाटव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top