रोशनी गुप्ता को राष्ट्रीय स्तर पर मिला 'गणित गुरु रत्न सम्मान'

MP DARPAN
0

अबैकस और वैदिक गणित शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान


शिवपुरी।
जयपुर में 3 अगस्त 2025 रविवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर मे देशभर में गणित शिक्षा को नई दिशा देने वाली शिक्षकों की सराहना के लिए कौशल शिक्षा द्वारा आयोजित एक भव्य राष्ट्रीय समारोह में बुद्धि बूस्टर एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक रोशनी गुप्ता को "गणित गुरु रत्न सम्मान – 2025" से सम्मानित किया गया।

इस समारोह में देशभर के 100 से अधिक अबैकस और वैदिक गणित ट्रेनर्स को नॉमिनेट किया गया था। उड़ीसा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे विभिन्न राज्यों से आए प्रशिक्षकों में से मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए रोशनी गुप्ता को यह सम्मान प्रदान किया गया। इस वर्ष का विषय था- “संख्याओं के जादूगरों का सम्मान” जिसका उद्देश्य उन शिक्षकों को सम्मानित करना था जो बच्चों के गणितीय कौशल को रोचक और प्रभावी तरीकों से निखार रहे हैं। अबैकस और वैदिक गणित की शिक्षा आज के समय में बच्चों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ये दोनों विधाएं न केवल गणितीय गति और सटीकता को बढ़ाती हैं, बल्कि बच्चों के एकाग्रता, स्मरण शक्ति, तर्कशक्ति और आत्मविश्वास को भी मजबूत करती हैं। तेजी से बदलती इस डिजिटल दुनिया में, अबैकस और वैदिक मैथ्स बच्चों को न सिर्फ परीक्षा में बल्कि जीवन की हर चुनौती में भी तेज और निर्णायक बनाती हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंजीनियर बी.एन. राव (Math Guru of India) ने सभी चयनित शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिक्षक ही भारत को गणितीय प्रतिभाओं की राजधानी बना सकते हैं। रोशनी गुप्ता, जो पिछले 14 वर्षों से अबैकस और वैदिक मैथ्स के क्षेत्र में कार्यरत हैं, ने बच्चों के लिए गणित को खेल जैसा रोचक बना दिया है। उनका सिद्धांत “जहाँ हर बच्चा चमके रोशनी गुप्ता के साथ” आज हजारों बच्चों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रहा है। पुरस्कार प्राप्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन बच्चों का है जिन्होंने संख्याओं से दोस्ती करना सीखा है। गणित डर नहीं, मज़ा है- यही मेरी कोशिश है।”0बुद्धि बूस्टर परिवार और रोशनी गुप्ता को इस राष्ट्रीय मंच पर विशेष पहचान मिलने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top