भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यक्रमों को लेकर बनाई रणनीति, सभी पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी ‘हर घर तिरंगा’ और ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रमों को लेकर रविवार को होटल नक्षत्र गार्डन शिवपुरी में महत्वपूर्ण जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य वक्ता संभाग प्रभारी विजय दुबे ने 'हर घर तिरंगा' को राष्ट्र गौरव और एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह अभियान भारत की आज़ादी के 75 वर्षों की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।
प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश संयोजक रणवीर रावत ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनभागीदारी आधारित पहल बताते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर तक तिरंगा पहुंचाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान को जनांदोलन बनाएं। जिला महामंत्री एवं तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक सोनू बिरथरे ने कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
जिम्मेदारियों का विभाजन
तिरंगा यात्रा (10 से 14 अगस्त) हेतु: विपिन खेमरिया, दिलीप मुदगल, मुकेश चौहान, नफीस खान, भानु जैन, गुरप्रीत सिंह चीमा, इकबाल खान।
हर घर तिरंगा (13 से 15 अगस्त) हेतु: जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, पवन जैन, विक्की मंगल, कमलेश रावत।
महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्वच्छता एवं पुष्पांजलि (12 से 14 अगस्त) हेतु: मनीष अग्रवाल, संजय कुशवाह, नरोत्तम रावत, जयप्रकाश सोनी, अमित यादव।
विभाजन विभीषिका संगोष्ठी (14 अगस्त) हेतु: जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, अशोक खंडेलवाल, नवाब सिंह कुशवाह।
सह संयोजक: युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश शर्मा, पूर्व विधानसभा प्रभारी गोपाल पाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवनीत सेन, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे।