सूरतगढ़ में प्रमोद भार्गव को मिलेगा लक्ष्मणराम सेवटा स्मृति कथा सम्मान

MP DARPAN
0

साहित्यिक उत्सव में 6 साहित्यकार होंगे सम्मानित

शिवपुरी। भाषा, साहित्य, संस्कृति, कला एवं सामाजिक जागरण को समर्पित संस्था विविधा (सूरतगढ़, राजस्थान) द्वारा वर्ष 2024–25 के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मानों की एक साथ घोषणा कर दी गई है।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. एन.के. सोमानी ने बताया कि स्व. लक्ष्मणराम सेवटा स्मृति कथा सम्मान इस वर्ष प्रमोद भार्गव शिवपुरी मप्र को उनके चर्चित कथा संग्रह प्रमोद भार्गव की चुनिंदा कहानियां के लिए प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इसी संग्रह पर उन्हें हाल ही में नासिक में विद्योत्तमा सम्मान भी प्राप्त हुआ है। इसी क्रम में अन्य सम्मानों की भी घोषणा की गई है। कृष्णा देवी कामरा स्मृति हिंदी कविता सम्मान डॉ. प्रभा मुजुमदार गुजरात को उनके कविता संग्रह नकारती हूं निर्वासन पर दिया जाएगा। श्रीमती गोपी देवी चांडक स्मृति राजस्थानी कविता सम्मान चांदकौर जोशी जोधपुर को उनके संग्रह बिलखता बादल के लिए मिलेगा। जुगल किशोर सोमानी स्मृति व्यंग पुरस्कार वरिष्ठ व्यंगकार अखिलेश श्रीवास्तव लखनऊ को उनके व्यंग्य संग्रह दफ्तरनामा पर प्रदान किया जाएगा। वहीं भेरूदान सोमानी स्मृति उपन्यास पुरस्कार अलंकार रस्तोगी लखनऊ को उनके उपन्यास पंडित भया न कोई के लिए तथा अर्जुन राम सुथार स्मृति प्रथम प्रकाशित पुस्तक पुरस्कार डॉ. नेहल शाह भोपाल को उनकी पहली कविता पुस्तक और इन सब के बीच के लिए दिया जाएगा। संस्था के सचिव संजय कामरा ने सभी चयनित साहित्यकारों को बधाई देते हुए बताया कि मार्च माह के अंत में सूरतगढ़ में आयोजित भव्य समारोह में सभी को 11,000 रुपए की सम्मान राशि, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर एक साथ सम्मानित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top