एसपी राठौड़ ने सम्मान के साथ दी तीन पुलिसकर्मियों को विदाई, सेवा को किया सलाम

MP DARPAN
0

शिवपुरी। पुलिस विभाग में वर्षों की सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए तीन अनुभवी पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर भावुक माहौल के बीच उनके सेवाकाल को याद किया गया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। सेवानिवृत्त होने वालों में कार्यवाहक उप निरीक्षक ज्ञान सिंह वर्मा, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक हरवीर सिंह एवं कार्यवाहक प्रधान आरक्षक कमलेश मिश्रा शामिल हैं। तीनों अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभागीय जिम्मेदारियों, चुनौतियों और यादगार पलों का उल्लेख किया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को प्रमाण पत्र, शॉल-श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों की निष्ठा, अनुशासन और समर्पण पुलिस विभाग के लिए प्रेरणादायी है। उनकी सेवाएं सदैव याद रखी जाएंगी। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, स्टेनो आशीष पटेरिया, स्टेनो आमिर कुरैशी, मुख्य लिपिक, उपनिरीक्षक गोपाल शर्मा सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ एवं परिजन मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top