जनसुनवाई में शिकायत पड़ी भारी, लाड़ली बहना योजना में गड़बड़ी पर रोजगार सहायक बर्खास्त

MP DARPAN
0

शिवपुरी। जिले में जनसुनवाई को लेकर प्रशासन की सख्ती एक बार फिर सामने आई है। लाड़ली बहना योजना में मनमानी करने वाले ग्राम पंचायत भयावन जनपद पंचायत पिछोर के रोजगार सहायक एवं प्रभारी सचिव पवन कर्ण को पद से बर्खास्त कर उसकी संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।

मामला तब सामने आया जब ग्राम भयावन निवासी नेहा चौधरी ने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई कि उनका नाम जानबूझकर लाड़ली बहना योजना से हटा दिया गया, जिससे वे लाभ से वंचित हो गईं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ विजय राज द्वारा जांच के आदेश दिए गए। जांच के दौरान सेक्टर प्रभारी और प्रभारी खंड पंचायत अधिकारी की संयुक्त टीम ने मामले की पड़ताल की। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि रोजगार सहायक पवन कर्ण ने अपनी आईडी से हितग्राही का नाम हटाया था। आरोपी का स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया गया और जांच में स्वेच्छाचारिता, लापरवाही व अनुशासनहीनता सिद्ध हुई। इन तथ्यों के आधार पर जिला पंचायत सीईओ ने कड़ा फैसला लेते हुए पवन कर्ण की संविदा सेवाएं तत्काल समाप्त कर दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top