शिवपुरी। जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक ओवरलोड डम्पर को जब्त किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश और खनि अधिकारी के मार्गदर्शन में की गई, जिससे अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार 16 मार्च 2026 की रात प्रभारी खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास अपनी टीम के साथ अमोला क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान एक हाईवा/डम्पर को संदिग्ध हालत में रोका गया। जांच में पाया गया कि वाहन में एम-सैंड खनिज का अवैध और ओवरलोड परिवहन किया जा रहा था। खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को मौके पर ही जब्त कर पुलिस थाना सुरवाया की अभिरक्षा में सौंप दिया। साथ ही संबंधित वाहन चालक के खिलाफ अवैध खनिज परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है। पूरे मामले को अब अर्थदंड निर्धारण के लिए कलेक्टर न्यायालय शिवपुरी भेजा जा रहा है, जहां नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


