जनसुनवाई में कलेक्टर का मानवीय चेहरा: मौके पर दिव्यांग को 10 हजार की सहायता, संबल योजना से हितग्राही महिला को 2 लाख की स्वीकृति

MP DARPAN
0

शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा की साप्ताहिक जनसुनवाई एक बार फिर जरूरतमंदों के लिए राहत का जरिया बनी। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में 250 से अधिक आवेदनों पर सुनवाई करते हुए कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

सबसे संवेदनशील पहल में अकाझिरी निवासी दिव्यांग धीरज सिंह जाटव को बीमारी के उपचार हेतु तत्काल 10 हजार रुपए की सहायता भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से प्रदान की गई। कलेक्टर ने मौके पर ही चेक दिलाकर मानवीय पहल का उदाहरण पेश किया। वहीं ग्राम खैरोदा की तारा आदिवासी को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत 2 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता स्वीकृत की गई है, जिसकी राशि जल्द ही उनके बैंक खाते में पहुंचने वाली है। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत विजय राज, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, एसडीएम मोतीलाल अहिरवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top