शिवपुरी। पोहरी थाना पुलिस ने फिरौती और डकैती के सनसनीखेज मामले में 10 माह से फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। यह कार्रवाई अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी आनंद राय के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई।
टीआई रवि चौहान के अनुसार, 14 जून 2025 को फरियादी पीतम जाटव की रिपोर्ट पर थाने में अपराध क्रमांक 166/26 दर्ज किया गया। जांच के दौरान डकैती की धाराएं जोड़ी गईं और पहले ही अनिल जाटव, जयराम जाटव, विनोद जाटव व मोहित जाटव को गिरफ्तार किया जा चुका था। थाना प्रभारी रवि चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार दबिश देकर आखिरकार फरार आरोपी दीपक जाटव उम्र 37 वर्ष और सतेन्द्र उर्फ खन्ना जाटव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सड़ थाना करैरा को 20 अप्रैल 2026 को धर दबोचा। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक रवि चौहान, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र परिहार, प्रधान आरक्षक हृदेश पाराशर, आरक्षक राजकुमार, राघवेन्द्र, अरविंद कुशवाह और मांगीलाल गुर्जर की अहम भूमिका रही।


