शिवपुरी। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत खोड़ चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को देशी पिस्टल और 5 जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी प्रशांत शर्मा के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 23 अप्रैल 2026 को खोड़ चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध पिस्टल लेकर इलाके में घूम रहा है। सूचना मिलते ही खोड़ चौकी पुलिस ने बिना समय गंवाए घेराबंदी कर संदिग्ध को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल भार्गव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम साजापुर, थाना पिछोर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गई। पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कुसुम गोयल, सहायक उपनिरीक्षक मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक प्रदीप गुर्जर, आरक्षक रवि शर्मा, ब्रजेश माहौर, बीरेंद्र वाथम सहित सैनिक हनुमंत सिंह, निखिल जाटव और भागीरथ जाटव की अहम भूमिका रही।


